Union Budget 2023 | रेल बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिसंबर 2023 तक आ जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन

0
Union Budget 2023 | रेल बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिसंबर 2023 तक आ जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन

Photo – Twitter – @ANI

नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2023 (Union Budget 2023) आने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 तक देश में हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) चलने लगेगी और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई के अलावा, वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) का निर्माण हरियाणा के सोनीपत और महाराष्ट्र के लातूर में किया जाएगा। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनें चले। अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत 1275 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को नया रूप दिया जाएगा। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने बयान में कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 तक आएगी और इसे भारत में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण यूपी के रायबरेली में भी किया जाएगा। हम ‘बुलेट ट्रेन’ पर अच्छी प्रगति कर रहे हैं। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र राज्य में अनुमति नहीं दी थी, लेकिन अब की शिंदे और फडणवीस सरकार ने अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें

बजट रेलवे के लिए 2,41,000 करोड़ रुपये आवंटित

उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं। जब दुनिया कठिनाइयों से जूझ रही है तो भारत एक उज्ज्वल स्थान रहा है। यह बजट भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाएगा। रेलवे के लिए 2,41,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

रेल परियोजनाओं पर कहां होगा बजट खर्च 

रेल बजट में नई रेल लाइन बिछाने और सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में, दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल-आर्क रेलवे ब्रिज वर्तमान में चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा साल 2025 में दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन का परिचालन किया जाना है। जिसका काम जोर शोर से चल रहा है। वर्तमान में, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, बैरबी-सैरंग नई लाइन रेलवे परियोजना सहित कई रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here