Eknath Shinde on Bollywood | बॉलीवुड में मनमानी करने वालों पर जल्द ही लगाम लगाएगी ‘शिंदे’ सरकार, ऐसा करने पर हो सकती है कार्यवाही

0
Mumbai-Goa highway to be developed like Pune Expressway, Samridhi Marg CM Eknath Shinde

File Pic

नई दिल्ली : मायानगरी मुंबई में हर साल लाखों लोग एक्टर और एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं। जिनमें से कुछ ही लोग सक्सेस की बुलंदियों को छू पाते हैं। मगर धीरे-धीरे अब बॉलीवुड का कल्चर बदलता जा रहा है। जिसपर लगाम लगाने के लिए अब शिंदे-फडणवीस सरकार प्लानिंग कर रही है। जिसके लिए कुछ जरुरी नियम जल्द ही लागू होने वाले हैं। 

मनमानी पर लगेगी रोक 

दरसअल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनोरंजन क्षेत्र में फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एक नया नियम लागू करने का फैसला किया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से नियम लागू हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

SOP हो सकती है लागू 

जानकारी के मुताबिक फिल्म सीरियल, विज्ञापनों और वेब सीरीज पर एसओपी लागू होगा। आपको बता दें कि SOP लागू करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि श्रमिकों और कलाकारों के शोषण पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार कर्मियों को वेतन दिया जाए। 

कम्प्लेन करने का बनेगा पोर्टल

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम शिकायते सामने आती रहती हैं। इसके साथ ही कलाकारों को भी बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फ्यूचर में ऐसी दिक्कत ना हो इसलिए किसी भी मुद्दे की शिकायत करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here